चीन के वो शहर जो पर्यटन के लिए विश्वभर में हैं प्रसिद्ध

चीन एक विशाल क्षेत्रफल वाला देश है, जहां पर अनेक प्रकार के सुंदर टूरिस्टिक स्थान हैं, और यदि आप ऊंची बिल्डिंगे देखने के शौकीन हैं तो चीन इसमे भी काफी आगे है। चीन की बुलेट ट्रेन दुनिया की सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेन है। 



1॰ ग्रेट वाल ऑफ चाइना ( विश्व की सबसे लंबी दीवार )



सम्राट किन शि हुआंग ने 221 ईसा पूर्व में आस-पास के क्षेत्रों की रक्षा के लिए इतने बड़े दीवार का निर्माण करवाया। यह दुनिया की सबसे लंबी दीवार है और पूरे विश्व भर से लोग इसे देखने चाइना आते हैं। चीन की महान दीवार के अब तक निर्मित सभी खंडों की कुल लंबाई लगभग 21,196 किलोमीटर (13,171 मील) है।  और इसे देखने के लिए बीजिंग के पास बैडालिंग और मूतियान्यू सबसे अच्छे व्यू पॉइंट हैं। 

2॰ टेरेकोटा आर्मी ( मिट्टी के सिपाही )



शीआन में स्थित, यह चीन के सबसे पहे सम्राट किन शी हुआंग के मकबरे के पास मिट्टी के सिपाही और घोड़ों की सेना है। आप इससे भी देखने जा सकते हैं, यदि आप इतिहास में दिलचस्पी रखते हैं तो यह आपको काफी पसंद आयेगा, यह एक अद्भुत पुरातात्विक खोज है। 

3॰ लिजियांग ओल्ड टाउन 



यह यूनान प्रांत मेंस्थित एक प्राचीन शहर है जो अपने सुंदर पारंपरिक नक्शे और नहरों के लिए प्रसिद्ध है। लिजिआंग ओल्ड टाउन का निर्माण सबसे पहले नान सोंग राजवंश में हुआ था, जिसका इतिहास 800 साल पुराना है। यह उत्तर-पश्चिमी युन्नान में सैन्य और राजनीतिक मामलों के लिए महत्वपूर्ण स्थान था। यह नक्सी, हान और तिब्बती लोगों के लिए अपनी संस्कृतियों का आदान-प्रदान करने और आर्थिक व्यापार के लिए भी एक महत्वपूर्ण स्थान है।

4॰ फॉरबिडन सिटी 



बीजिंग में स्थित, यह शाही महल मिंग और चिंग राजवंशों के सम्राटों का निवास स्थान था। 1406 से 1420 तक निर्मित, इस परिसर में 980 भवन हैं और इसमें 9,000 से अधिक कमरे हैं जो 72 हेक्टेयर (180 एकड़ से अधिक) क्षेत्रफल में फैला हुआ हैं। फॉरबिडन सिटी को 1987 में विश्व धरोहर स्थान घोषित किया गया था, और इसे यूनेस्को द्वारा दुनिया में संरक्षित प्राचीन लकड़ी के ढांचे के सबसे बड़े संग्रह के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। यह चीनी पारंपरिक वास्तुकला का उत्कृष्ट उदाहरण है। 

5॰ हांकांग 



हंकांग एक प्रमुख वैश्विक केंद्र और एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल में से एक है।  यहाँ की ऊंची ऊंची बिल्डिंगे  विक्टोरिया पीक, डिज्नीलैंड, और शॉपिंग  आपको काफी आकर्षित करेंगी। यदि आप यहा का मन बना रहे हैं तो यह आपके लिए सबसे अद्भूत अनुभव का एहसाश कर पाएंगे। 


6॰ गुइलिन और यांगशूओ (गुइलिन और यांगशूओ  )



यह क्षेत्र अपनी करस्ट पहाड़ियों और लीजियांग नदी के अद्भुत दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। यह स्थान प्राकृतिक सुंदरता के लिए पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है। 

यहाँ की कुछ बेहतरीन जगहें जो आपको काफी पसंद आएँगी- 

ली नदी- यूलोंग नदी-   दोनों ओर पहाड़ों के बीच से गुजरती नदी जो देखने में किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता ऐसा लगता है जैसे यही स्वर्ग है। 
जियांगोंग हिल- क्यूपिंग फाइव फिंगर हिल - दस मील गैलेरी - मून हिल -  यह सब पहाड़ियाँ आपको रोमांचित कर देंगी। यहाँ के नजारे किसी जन्नत से कम नहीं। 

7॰ शंघाई-  



शंघाई चीन का सबसे बड़ा शहर है यह देश के पूर्वी भाग में यांग्त्ज़े नदी के डेल्टा पर स्थित है। यह अर्थव्यवस्था और जनसंख्या दोनों ही दृष्टि से चीन का सबसे बड़ा नगर है। यह अपने आधुनिक ऊंची ऊंची बिल्डिंग, एतेहासिक स्थलो और अपनी संस्कृति  के लिए काफी मशहूर है यहाँ के बंड और ओरिएंटल पर्ल  काफी मशहूर हैं। 

8॰ झिंजियांग



चीन के हुनान प्रांत में स्थित, इसकी सबसे प्रतिष्ठित विशेषता झांगजियाजी राष्ट्रीय वन पार्क है। जो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है। झांगजियाजी अपने मनमोहक प्राकृतिक दृश्यों के लिए सबसे ज़्यादा मशहूर है, जिसने जेम्स कैमरून की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म "अवतार" में हेललूजाह पर्वतों को प्रेरित किया। 


नोट- चीन के विकास को देख आप सब हैरान हो जाएंगे, चीन आज हर एक फील्ड में पूरे विश्व को चुनौती देता नजर आता  है  चीन आज काफी तेजी से तरक्की के रह पर आगे बढ़ रहगा है।  चीन बेहद ही खूबसूरत देश है । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ