दौड़ने के अनेकों फायदे जो आपको रखेंगें हमेशा स्वस्थ और एक जवां उम्र

दौड़ना (रनिंग) एक बहोत ही फायदेमंद शारीरिक व्यायाम है जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ दोनों को सुधारने मे मदद करता है। यदि आप प्रतिदिन नियमित रूप से दौड़ते हैं तो आप स्वास्थ और तंदुरुस्त रहेंगें। 

रनिंग (दौड़ने) के फायदे- 

1. हृदय स्वास्थ में सुधार- 

नियमित रूप से रनिंग (दौड़ने ) करने में हृदय और रक्त वाहिकाओं की कार्यक्षमता बढ़ती है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम होता है। 

2. वजन नियंत्रण-

रनिंग (दौड़) कैलोरी बर्न करने का एक प्रभावी तरीका है जिससे वजन को नियंत्रित और घटानें के लिए किया जा सकता है। 

3. प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में-  

दौड़ने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जो जो शरीर को बीमारियों से लड़ने की क्षमता देती है। 

4. हड्डियों और मांसपेशियों की मजबूती-

नियमित रूप से दौड़ने से हड्डियाँ और मांसपेशियाँ मजबूत होती है, जो ऑस्टियोपोरोसिस ( हड्डियों का कमज़ोर होना और घिसना )और मांसपेशियों की कमजोरी का खतरा कम होता है। 

5. मस्तिष्क की कार्यक्षमता- 

दौड़ने से मस्तिष्क में रक्त का संचार बढ़ता है, जिससे मानसिक ताजगी और ध्यान को केन्द्रित करने में मदद करता है। 

6. नींद में सुधार- 

रोजाना दौड़ने से नींद में सुधार आता है जो अनिद्रा की समस्या से बचाता है और ताजगी का एहसास दिलाता है। 

7. डायबिटीज में सुधार- 

दौड़ने से शरीर में ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है, जिससे टाइप 2 डायबिटीज( टाइप 2 डायबिटीज/ मधुमेह तब होता है जब शरीर पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन नहीं बनाता या उस पर प्रभावी प्रतिक्रिया नहीं करता ) का खतरा कम होता है। 

8. मानसिक स्वास्थ- 

दौड़ने से शरीर में एडोर्फिन हार्मोन का स्त्राव बढ़ता है, जिससे मानसिक  तनाव और डिप्रेशन कम होता है, और मनोबल बढ़ता है। 

Youtube पर देखें-


Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *